फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: केबल बॉक्स में लगी आग, पांच हजार लोगों ने अंधेरे में गुजारी रात

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर में मंगलवार रात को केबल बॉक्स में आग लग गई। इससे एक बड़े क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। लोगों ने पूरी रात अंधेरे में गुजारी। बिजली न होने से सुबह के समय पानी भी नहीं मिल पाया। कई बच्चे स्कूल भी नहीं जा पाए।
विज्ञापन


रामनगर गली नंबर चार के बाहर बिजली के खंभे पर लगे केबल बॉक्स में रात 11 बजे आग लग गई और तार टूट गया। इससे रामनगर में एक बड़े हिस्से की बिजली गुल रही। पांच हजार से अधिक की आबादी को पूरी रात बिजली पंखे, कूलर और एसी के गुजारनी पड़ी। गर्मी के कारण लोग रात को सो नहीं पाए।



फाल्ट के कारण रामनगर में लगे तीनों ट्यूबवेल भी नहीं चल पाए। इससे सुबह के समय पानी भी नहीं आ पाया। घरों में लगे पंप भी नहीं चल पाए। पानी और बिजली न होने से लोगों को परेशानी हुई। बच्चों को स्कूल भेज पाना भी मुश्किल हो गया। दोपहर 12 बजे के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हुई। वहीं इसके अलावा भी कई जगह पर फाल्ट आए। ऊर्जा निगमकर्मी फाल्ट को ठीक करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें