फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: कारखाने में लगी आग, कर्मचारी पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
देवभूमि औद्योगिक क्षेत्र के बंदाखेड़ी स्थित एक कारखाने में संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई। घटना में कारखाने की कीमती संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। प्रबंधक ने एक कर्मचारी पर आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के देवभूमि औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी के प्रबंधक अंकुर गोयल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार रात को कारखाने के कई हिस्सों में अचानक आग लग गई। कुछ स्थानों आग ने विकराल रूप ले लिया। इसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।

टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई जिसमें कैंटीन में कार्यरत सेवाकर्मी संदीप कुमार निवासी हिमतड़, निसानी (पिथौरागढ़) पर आग लगाने का संदेह जताया गया। कोतवाली प्रभारी मनोहर भंडारी की तहरीर पर आरोपी कर्मचारी संदीप कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें