फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: विवाहिता को लोहे की रॉड से पीटने पर पति और ससुरालियों पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता को लोहे की रॉड और डंडे से पीटने के मामले में पुलिस ने उसके पति, ससुर, सास और जेठानी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की हैै। पिटाई से विवाहिता के हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मारकपुर गांव निवासी विवाहिता ज्योति ने तहरीर देकर बताया कि उनकी शादी 7 दिसंबर 2020 को मारकपुर गांव निवासी दीपक के साथ हुई थी। 24 जून को शाम के समय उनके ससुर राजेंद्र कुमार और पति दीपक कुमार उनके कमरे में घुस आए। उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। इस दौरान उनके ससुर ने डंडे से उन्हें पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान वहां पहुंची उनकी सास भारती और जेठानी रूबी ने उनके हाथ पकड़ लिए।
आरोप है कि उनका पति दीपक लोहे की राॅड लेकर आया और उनपर वार किए। इससे वह बेहोश हो गई। जानकारी मिलने पर उनके पिता ससुराल पहुंचे और उन्हें अस्पताल लेकर आए जहां उनके हाथ में फ्रैक्चर होने की बात सामने आई। उपचार के बाद वह पुलिस के पास पहुंची और कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें