फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज के दो चालकों में मारपीट, दरवाजा भी तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज डिपो परिसर में ही डिपो के दो चालकों में कमरे में लेटने को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान कमरे का दरवाजा भी टूट गया। मारपीट करने वालों में एक संविदा तो एक स्थायी चालक शामिल था। अधिकारी मामले में जांच की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

रोडवेज चालक और परिचालक अक्सर बस लेकर लौटते हैं तो परिसर स्थित कमरे में ही सो जाते हैं। इसी तरह बीती रात रोडवेज डिपो के दो चालक बस लेकर पहुंचे और एक ही कमरे में सोने की जिद पर अड़ गए। इनमें एक चालक संविदा का और एक स्थायी है। बताया जा रहा है कि दोनों ही चालक नशे में थे। बात इतनी बढ़ी कि दोनों में गालीगलौज शुरू हो गई। अन्य कर्मचारियों ने चालकों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे मामला निपटाने के बजाय मारपीट करने लगे। इस दौरान दोनों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में कमरे का दरवाजा भी टूट गया। इस पर कुछ कर्मचारियों ने दोनों चालकों को पुलिस बुलाने की धमकी दी। साथ ही मारपीट की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद मामला शांत हुआ। हालांकि, मामले में किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं है। वहीं, एआरएम आलोक बेनवाल का कहना है कि चालकों में मारपीट की जानकारी मिली थी। मामले की जांच करवाई जा रही है। रोडवेज परिसर में अनुशासनहीनता बिल्कुल बरदाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें