फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सड़क हादसे में महिला अधिवक्ता और पति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूटी सवार महिला अधिवक्ता और उनके पति को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे दोनों घायल हो गए। हादसा पिछले माह का बताया जा रहा है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णानगर निवासी महिला अधिवक्ता शिखा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 दिसंबर 2025 को वह अपने पति शशिकांत के साथ स्कूटी से बाजार गई थीं। लौटते समय रामनगर कचहरी के पास एक तेज गति से आ रही बाइक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े और बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

हादसे में महिला अधिवक्ता और उनके पति को चोटें आईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया है कि पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पीड़िता की ओर से कार्रवाई की मांग किए जाने पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें