फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्ना पर्ची को लेकर किसानों ने शुरू किया धरना

Thu, 30 Mar 2017 09:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लक्सर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नियमानुसार गन्ना पर्ची जारी न करने के मामले में किसानों व समिति के अधिकारियों में जमकर तू- तू, मैं-मैं हुई। उसके बाद किसानों ने समिति पर धरना शुरू किया। उपजिलाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।

पिछले दो दिन से लक्सर गन्ना समिति की ओर से नियमानुसार पर्ची जारी न करने का मामला तूल पकड़े हुए था। बुधवार को कुछ किसानों ने लक्सर गन्ना समिति के दफ्तर पर यह कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया कि छठा पखवाड़ा शुरू होने के बाद भी समिति के अधिकारियों व प्रतिनिधियों ने अपने चहेतों को लाभ देने को उनकी बारहवें पखवाड़े की पर्ची भी जारी कर दी। इस दौरान समिति के अधिकारियों का तर्क था कि किसी चहेते को लाभ नहीं दिया जा रहा है। बल्कि बड़े किसानों के लिए ज्यादा पर्ची जारी की जा रही है। ताकि उनका भी गन्ना समय से डल सके। दोनों पक्ष एक- दूसरे को गलत ठहराते रहे। उसके बाद मौके पर दोनों पक्षों में जमकर तू- तू, मैं- मैं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद किसानों ने समिति में ही डेरा डालकर धरना शुरू कर दिया। जानकारी होते ही उपजिलाधिकारी लक्सर कौस्तुभ मिश्रा मामले पर संज्ञान लेने मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद उन्हाेंने  मध्यस्ता करते हुए मामले का निपटारा कर दिया। विशेष सचिव प्रीतम सिंह ने बताया कि समझौते के तहत बारहवें पखवाड़े की पांच प्रतिशत पर्ची जारी की जाएंगी।ें सभी किसानों को बराबर पर्ची दी जाएंगी। जिस पर किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान गौरख सिंह, कुशलपाल, राजवीर सिंह, चरण सिंह, चंदपाल, राजपाल व नरेश आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें