फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने मनाया विश्वासघात दिवस

विज्ञापन
मंगलौर में विश्वासघात दिवस मना कर राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते भाकियू पदाधिका - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कृषि कानूनों के विरोध में सरकार की ओर से कोई पहल नहीं करने पर किसानों ने विश्वासघात दिवस मनाया। इस दौरान किसानों ने नायब तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर शीघ्र ही समझौते को पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी गुड़ मंडी में एकत्रित हुए। किसानों ने कहा कि सरकार के साथ जिन बिंदुओं पर समझौता हुआ था उसमें से एक भी बिंदु पर सरकार ने अब तक कोई भी कार्य नहीं की। इस दौरान किसानों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार समझौतों पर कार्य नहीं करती तो किसान आंदोलन के लिए पुन: बाध्य होंगे। प्रदेश महासचिव रवि चौधरी ने कहा कि सरकार की ओर से किसान आंदोलन के दौरान जिन बिंदुओं पर सहमति दी थी, उन्हें शीघ्र ही पूरा किया जाए। सरकार किसानों के साथ विश्वासघात कर रही है। इसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर रामपाल सिंह, असगर अली, अजीम, बालेंद्र कुमार, हरेंद्र सिंह, इकबाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें