फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: किसान दो हेक्टेयर तक निशुल्क फलदार पौधों का उठाए लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की आय बढ़ाने और बागवानी को बढ़ावा देने के मकसद से उद्यान विभाग ने मिशन योजना के तहत फलदार पौधे देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। योजना के तहत एक लाभार्थी किसान को अधिकतम दो हेक्टेयर क्षेत्र तक निशुल्क फलों के पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ बागवानी से भी बेहतर आमदनी करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

रुड़की ब्लॉक के उद्यान प्रभारी अनुसूया प्रसाद ने बताया कि योजना के तहत किसानों को आम, आंवला, लीची, अमरूद, स्ट्रॉबेरी, ड्रैगन फ्रूट, एवाकाडो और ब्लूबेरी जैसे उच्च मूल्य वाले फलदार पौधे दिए जाएंगे। इन फसलों की बाजार में अच्छी मांग होने के कारण किसानों को भविष्य में बेहतर आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है।

विशेष रूप से ड्रैगन फ्रूट, एवाकाडो और ब्लूबेरी जैसी फसलें आधुनिक बागवानी में तेजी से लोगों की पसंद बन रही है। उन्होंने बताया कि पौधरोपण के लिए निर्धारित मानकों के तहत एक हेक्टेयर क्षेत्र में आम के 100 पौधे, लीची के 100 पौधे, आंवला के 100 पौधे और अमरूद के 266 पौधे लगाए जा सकते हैं। प्रभारी अनुसूया प्रसाद ने कहा कि योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसानों को जल्द से जल्द आवेदन करना चाहिए।
विज्ञापन

निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन प्राप्त होने के बाद पात्र किसानों को निशुल्क पौधे वितरित किए जाएंगे। उद्यान विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपनी कृषि को लाभकारी बनाने की दिशा में कदम बढ़ाएं। इससे क्षेत्र में बागवानी विकास को नई गति मिलेगी और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें