फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों ने फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रमिकों ने फैक्टरी के अधिकारियों पर मारपीट, गालीगलौज कर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसी मामले में श्रमिकों के साथ फैक्टरी के अंदर पहुंचकर मारपीट के आरोप में विधायक के बेटे अभिषेक राकेश समेत कई अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन

भगवानपुर के ग्राम सिकंदरपुर के पास मोटरसाइकिल के पार्ट्स बनाने की फैक्टरी है। मांगों को लेकर श्रमिक फैक्टरी से थोड़ी दूर पर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। चार दिन पूर्व कुछ श्रमिकों ने क्षेत्रीय विधायक ममता राकेश के बेटे अभिषेक राकेश को अपनी समस्या बताकर समाधान कराने की मांग की थी। अभिषेक राकेश श्रमिकों की समस्या का समाधान कराने पहुंचे थे। फैक्टरी का गेट नहीं खोले जाने पर वे अंदर कूद गए थे। इसके बाद अभिषेक राकेश, फैक्टरी अधिकारियों और श्रमिकों के बीच मारपीट हो गई थी।
मामले में फैक्टरी के एक अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने अभिषेक राकेश और कुछ श्रमिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब श्रमिक अजय कुमार, सुरेश कुमार, अशोक कुमार आदि ने पुलिस को तहरीर देकर फैक्टरी के प्रबंधक व एचआर सहित दर्जनभर अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज के साथ जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच करने के साथ ही श्रमिकों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें