फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने-सामने मेयर और विधायक

Mon, 17 Apr 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में मेयर और नगर विधायक के बीच चली आ रही रार सोमवार को फिर सामने आ गई। मौका था मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के पहली बार रुड़की आगमन का। नेहरू स्टेडियम के मुख्य द्वार पर पहले से मेयर का फ्लैक्स लगा था, लेकिन रातोंरात इसके ऊपर सीएम के कार्यक्रम के संबंध में मुख्यमंत्री के साथ-साथ विधायक प्रदीप बत्रा और झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल का फ्लैक्स लगा दिया गया। सुबह मेयर ने इस पर आपत्ति जताई। फ्लैक्स हटाने को लेकर विधायक और मेयर समर्थकों में गहमागहमी शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस की मध्यस्थता में झबरेड़ा विधायक और मेयर के बीच वार्ता हुई। तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


नेहरू स्टेडियम के मुख्य द्वार पर पहले से मेयर यशपाल राणा का फ्लैक्स लगा हुआ था, लेकिन सोमवार सुबह यहां मुख्यमंत्री के साथ विधायक प्रदीप बत्रा का फ्लैक्स देखकर मेयर समर्थक भड़क गए। सूचना पर मेयर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने समर्थकों को ऊपर लगाए गए फ्लैक्स को हटाने के निर्देश दिए। अभी फ्लैक्स उतारने की तैयारी की जा रही थी कि सूचना पर विधायक के समर्थक पहुंच गए। उन्होंने इसका विरोध कर दिया। इनकी सूचना पर इंस्पेक्टर सिविल लाइंस कोतवाली ऐश्वर्य पाल दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों को सहमति बनाने या फिर दोनों के फ्लैक्स उतारने के निर्देश दिए। तभी मौके पर पहुंचे झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने मेयर को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थे। इनका कहना था कि फ्लैक्स लगवाने से पहले विधायक को उनसे बात करनी चाहिए थी। विधायक कर्णवाल सीएम के कार्यक्रम का हवाला देकर मेयर को समझाने में लगे थे, जबकि मेयर विधायक प्रदीप बत्रा को मौके पर बुलाने पर अड़े हुए थे। आखिर विधायक कर्णवाल ने बंद कमरे में मेयर से करीब दस मिनट तक वार्ता की, तब जाकर मामले में सहमति बनी। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद ऊपर से लगे फ्लैक्स को हटाने पर सहमति बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें