फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों से पलायन पर जताई चिंता 

Sat, 19 Mar 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
मैथोडिस्ट कालेज में सेमिनार - फोटो : amarujala
विज्ञापन
मैथोडिस्ट गर्ल्स पीजी कालेज में शुक्रवार को दो दिवसीय ‘विजन इंडिया : एंपावरिंग यूथ’ विषय पर आयोजित सेमिनार में पहाड़ों से हो रहे पलायन पर चिंता जताते हुए इसे रोकने के लिए ठोस उपाय करने पर बल दिया गया। 
विज्ञापन


सेमिनार में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति यूएस रावत ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। सेमिनार का शुभारंभ पास्टर एसके मसीह ने प्रार्थना के साथ किया। मुख्य अतिथि एवं श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति यूएस रावत ने कहा कि उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों से लगातार युवाओं का पलायन बढ़ रहा है। यह एक गंभीर समस्या है।

इसे रोकने के उपाय करने होंगे। इसके लिए पर्वतीय क्षेत्रों के विकास पर ध्यान देना होगा। साथ ही युवाओं को बेहतर रोजगार देने के लिए भी ठोस योजना बनानी होगी। कालेज की निदेशक मिस जे सिंह ने सेमिनार से जुड़े तमाम मुद्दों की जानकारियां दी। इस अवसर पर डा. श्यामलता जुयाल, प्रो. डीसी श्रीवास्तव, डा. यशोदा मित्तल, प्रो. विपुल रस्तोगी, डा. भारती शर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें