मावे के नमूने लिए, 40 किलोग्राम पालिथीन जब्त
- फोटो : amarujala
एएसडीएम के नेतृत्व में शहर में चले चेकिंग अभियान के दौरान करीब 40 किलो पॉलीथिन जब्त कर ली। इसके अलावा कई दुकानों पर मावे की सैंपलिंग भी की। जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा।
एएसडीएम की ओर से एनजीटी के आदेशों का पालन कराने के लिए पॉलीथिन उन्मूलन को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को एएमडीएम गोपाल सिंह चौहान ने अधिकारियों की टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान के दौरान अब्बास डेरी एवं अमर डेरी से करीब 40 किलोग्राम पॉलीथिन जब्त करने के साथ ही दुकानदारों से जुर्माना भी वसूल किया गया।
सिविल लाइंस में हुई एएसडीएम की कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। साथ ही दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई। इसके साथ ही एएसडीएम के साथ खाद्य सुरक्षा की टीम ने दोनों डेरी के साथ ही रामनगर की एक डेरी से मावे के सैंपल भरे। जिन्हें जांच के लिए रुद्रपुर प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एमएन जोशी ने बताया कि सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।