फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ट्रांसफर के बाद भी कानूनगो ने कार्यालय में नहीं सौंपे अभिलेख

विज्ञापन
विज्ञापन
बसेड़ी सर्किल में तैनात एक चकबंदी कानूनगो ने स्थानांतरण के एक माह बाद भी अपने अभिलेख कार्यालय में जमा नहीं किए हैं। इसे लेकर जनप्रतिनिधियों में रोष व्याप्त है और उन्होंने जिलाधिकारी के साथ ही पंचायती राज मंत्री मदन कौशिक को पत्र भेजकर मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव के ग्राम प्रधान महिपाल सिंह और कंकरखाता की ग्राम प्रधान दीपा शर्मा सोमपाल सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने विभाग के अधिकारियों को पत्र भेजा है। उन्होंने आदेशों का पालन न होने पर सवाल उठाते हुए कानूनगो को हटाने की मांग की है। ग्राम प्रधान महिपाल सिंह ने बताया कि बसेड़ी सर्किल में तैनात कानूनगो के पास लेखपाल का भी कार्यभार है। बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी जेएम दीपक रामचंद्र शेट ने एक अप्रैल 2026 को उनके स्थानांतरण के आदेश जारी किए थे। इसके बावजूद उन्होंने अभी तक दूसरे सर्किल भगवानपुर में कार्यभार नहीं संभाला है। कानूनगो ने ग्राम सभाओं के अभिलेख भी कार्यालय में जमा नहीं किए हैं। इससे विभाग का कार्य प्रभावित होने के साथ ही ग्रामीणों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।

विभागीय कार्रवाई और नियमों का उल्लंघन
सहायक चकबंदी अधिकारी अजहरुद्दीन सैफी ने भी बंदोबस्त अधिकारी को पत्र भेजकर बताया है। उन्होंने कहा कि स्थानांतरण आदेश जारी होने के बाद 15 अप्रैल को कानूनगो को रिलीव कर दिया गया था। इसके बावजूद उन्होंने अभिलेख कार्यालय में जमा नहीं कराए हैं, जिससे विभागीय कार्य प्रभावित हो रहा है। सैफी ने बंदोबस्त अधिकारी से दिशा-निर्देश मांगे हैं। ग्राम प्रधान महिपाल सिंह ने बताया कि कानूनगो करीब दो दशक से बसेड़ी सर्किल में ही तैनात हैं, जो विभागीय नियमों के खिलाफ है।
विज्ञापन

स्थानांतरण आदेश जारी होने पर 15 अप्रैल को कानूनगो को रिलीव किया जा चुका है। लेकिन अभी तक उन्होंने कार्यालय में अभिलेख जमा नहीं किए हैं। उच्चाधिकारियों को इससे अवगत कराया गया है। -अजहरुद्दीन सैफी, एसीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें