फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों के लिए ऊर्जा जरूरी : सीएम

Fri, 21 Apr 2017 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि विकास कार्यों के लिए ऊर्जा जरूरी है। बिना ऊर्जा के राज्य और देश के विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने ऊर्जा के क्षेत्र में नई तकनीक को अपनाने और उसे आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने गन्ना किसानों को शीघ्र बकाया भुगतान दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को भलस्वागाज गांव में मुख्यमंत्री ने 78 मेगावाट सोलर प्लांट का लोकार्पण किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है की तकनीक के माध्यम से कम खर्च में अधिक लाभ अर्जित किया जाए। ऐसे में सोलर प्लांट की महत्ता बढ़ जाती है। उन्होंने सौर ऊर्जा प्लांट और उद्योगों से विकास की बढ़ती रफ्तार पर संतोष जताया। अपने संबोधन में उन्होंने गन्ना किसानों को शुगर मिलों से बकाया भुगतान जल्द दिलाने का भरोसा दिया।

सांसद रमेश  पोखरियाल निशंक ने कहा कि ऊर्जा विभाग ने राज्य में बिजली की कमी पूरी करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर सोलर ऊर्जा को माध्यम बनाया है। प्रदेश में अभी तक 181 मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा प्लांट लगाए गए हैं। इनमें खास बात यह है कि विभाग ने इसे समय सीमा से पहले ही तैयार कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त की है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने पति स्वर्गीय सुरेंद्र राकेश की ओर से स्वीकृत योजनाओं को जल्द पूरा करवाने के लिए प्रदेश सरकार से सहयोग मांगा।
विज्ञापन


प्रदेश के प्रमुख सचिव उर्जा डा. उमाकांत पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री के गांव-गांव और घर-घर तक बिजली पहुंचाने के संकल्प को ऊर्जा विभाग साकार करने जा रहा है। हरिद्वार जिला प्रदेश में भलस्वागाज प्लांट के लोकार्पण के बाद 101 मेगावाट बिजली पैदा करने वाले सबसे बड़ा सौर ऊर्जा उत्पादक जिला बनकर उभरा है। इस मौके पर यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक बीसीके मिश्रा, उरेडा प्रबंध निदेशक अनिल त्यागी, डीएम एस मुरूगेशन, एसएसपी कृष्ण कुमार वीके, पदमसिंह, सुशील चौधरी, सुरेंद्र राणा, नरेंद्र सिंह, सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।

काला झंडा दिखाने जा रहे मंच कार्यकर्ता गिरफ्तार
मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने जा रहे आम नागरिक मंच के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनका कहना था कि राज्य सरकार की ओर से इस बार एनसीईआरटी की किताबें लागू करने से निजी स्कूलों को जानबूझकर छूट दी है। उन्होंने कहा कि इसके एवज में सरकार छात्रों और अभिभावकों को स्कूल फीस में छूट के निर्देश दें। इस मांग को लेकर सीएम को काला झंडा दिखाने जा रहे मंच के कार्यकर्ताओं को पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

भाजपाइयों को मंच से उतारा
भलस्वागाज गांव में सौर ऊर्जा प्लांट के लोकार्पण के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ मंच पर चढ़ने के लिए बड़ी संख्या में भाजपाई पहुंचे थे, लेकिन पार्टी का कार्यक्रम नहीं होने का हवाला देकर सभी को नीचे उतार दिया गया। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं की अधिकारियों आदि से नोकझोंक होती रही।

सुनहेटी में प्लांट नहीं लगने से रोष
मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे सुनहेटी के ग्रामीणों को निराश होना पड़ा। इससे उनमें आक्रोश दिखा। उनका कहना था कि सुनहेटी गांव में भी सौर ऊर्जा का प्लांट लगना था, लेकिन नहीं लग पाया। ऐसे में जमीन खाली रहने से उन्हें नुकसान हो रहा है। ऐसे में उनको मुआवजा मिलना चाहिए। इस अवसर पर मनोज कुमार, जितेंद्र, प्रवीन, सनोज, देवकुमार आदि उपस्थित रहे।

मार्ग दुरुस्त कराने को ज्ञापन
इकबालपुर-आसफनगर मार्ग की बदहाली से लोगों को हो रही परेशानी के संबंध में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पवन तोमर की ओर से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें