विवाहिता के अश्लील फोटो बनाकर फेसबुक पर डालने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को कोतवाली रुड़की में विवाहिता का पिता बार-बार कह रहा था कि इसे छोड़ना मत, इसने मेरी बेटी का बसा बसाया घर उजाड़ दिया है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
युवती के पिता ने बताया कि उसकी की शादी 24 फरवरी को हुई थी। शादी के कुछ चार-पांच दिन बाद ही एक युवक ने उसके पति और उसे फोन करना शुरू कर दिया। उसकी बेटी के बारे में गलत बाते उसके दामाद को बताई। साथ ही उसको जान से मारने की धमकी भी देता रहा। इसके अलावा युवक ने उसकी बेटी की फोटो को एडिट करके उन्हें फेसबुक पर डाल दिया। यही नहीं सारे रिश्तेदारों को भी फोटो भेजता रहा। युवक की इन गलत हरकतों की वजह से उसके दामाद ने उसकी बेटी को शादी के 16 बाद ही तलाक दे दिया। जिससे उनकी बेटी का बसा बसाया घर बर्बाद हो गया । कुछ दिन पूर्व उन्होंने पुलिस से इस बात की शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को तलाश कर उसे पकड़ लिया। बताया गया है कि पुलिस टीम ने युवक को मुरादाबाद के सुल्तानपुर से पकड़ा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।