फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ऊर्जा निगम ने 11 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊर्जा निगम देहरादून आई विजिलेंस क टीम ने क्षेत्र में कई स्थानों पर छापे मारे हैं। छापे के दौरान 11 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी है। सभी मामलों में बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन




ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम के एई रोबिन सिंह मनौरिया, एई विकास कुमार, पुलिस निरीक्षक बचन सिंह राणा ने सोमवार को लक्सर जेई संदीप कुमार और लाइनमैन नौशाद व मुंतजिर के साथ जैनपुर खुर्द में छापा मारा। छापे के दौरान टीम को छह घरों में चोरी की बिजली जलती मिली। बिजली चोरी लाइन पर कटिया डालकर की जा रही थी। सभी छह ग्रामीणों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। उधर, लक्सर डिवीजन के एसडीओ प्रवेश कुमार व जेई दिवाकर मौर्य ने सुल्तानपुर में छापा मारा। वहां पांच घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई है। पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें