फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: आठ ग्रामीणों के खिलाफ बिजली चोरी के मुकदमे दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
झबरेड़ा। पुलिस ने आठ ग्रामीणों के खिलाफ बिजली चोरी के मुकदमे दर्ज किए हैं। जानकारी के अनुसार ऊर्जा निगम के अवर अभियंता अशोक कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि झबरेड़ा थाना क्षेत्र के मानकपुर आदमपुर गांव में बिजली चोरी की सूचना मिली थी। ऊर्जा निगम की टीम ने गांव जाकर आठ घरों में छापा मारा था। इस दौरान मीटर से पहले केबल में कट लगाकर दूसरी तार जोड़ी पाई गई। इस तार से ही बिजली चोरी की जा रही थी।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम की टीम ने केबल उतारकर उनकी आपूर्ति बंद कर दी है। अवर अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि आठ उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी के केस दर्ज करवाए गए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह ने बताया कि ऊर्जा निगम की टीम की तहरीर पर बिजली चोरी के आठ मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें