फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पेट्रोल पंप स्वामी से पिस्तौल छीनकर बदमाश फरार, पीछा करने पर झोंका फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार तीन बदमाशों ने पेट्रोल पंप स्वामी से पिस्तौल छीन लिया। पेट्रोल पंप स्वामी ने कर्मचारी के साथ बदमाशों का पीछा किया तो बदमाशों ने छीने गए पिस्तौल से फायर झोंक दिया। गोली लगने से दोनों बाल-बाल बचे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए कांबिंग की लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




रुड़की की प्रीत विहार काॅलोनी निवासी राहुल चौधरी का दहियाकी गांव में पेट्रोल पंप है। बताया गया कि शनिवार रात को पेट्रोल पंप स्वामी अपने एक नौकर के साथ बाइक से रुड़की से पेट्रोल पंप जा रहा था। जैसे ही वह पेट्रोल पंप के पास फ्लाईओवर के पास कट पर पहुंचा तो इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाश आए।



एक बदमाश कमर के पीछे से पिस्तौल निकालकर फरार होने लगा। बताया गया कि उसने नौकर के साथ बदमाशों का पीछा किया तो इसी बीच एक बदमाश ने पिस्तौल से फायर कर दिया। गोली लगने से दोनों बाल-बाल बचे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों को पकड़ने के लिए कांबिंग की लेकिन उनका सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताए गए हुलिए के आधार पर बदमाशों को चिह्नित किया जा रहा है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें