फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक प्लॉन लागू, ई-रिक्शा और चार पहिया की %नो एंट्री%

विज्ञापन
रुड़की सिविल लाइंस बाजार में लगा जाम। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में बाजारों में जाम की समस्या के समाधान के लिए यातायात पुलिस की ओर से दीपावली तक ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। सोमवार से शहर में ट्रैफिक प्लान लागू हो जाएगा। इसके आधार पर वाहनों की आवाजाही और पार्किंग होगी।
विज्ञापन

शहर में त्योहारी सीजन में जाम से लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े, इसके लिए यातायात पुलिस की ओर से पूरी तैयारी की जा रही है। दरअसल, दो नवंबर को धनतेरस है, तीन को छोटी दीपावली और चार नवंबर को दीपावली है। इसे लेकर बाजारों में खरीदारी के लिए अभी से लोगों की भीड़ जुटने लगी है। भीड़ को नियंत्रित करने और जाम से बचने के लिए यातायात पुलिस की ओर से ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। यातायात निरीक्षक मोहम्मद अकरम ने बताया कि रुड़की शहर के लिए ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है। सोमवार से लेकर दीपावली तक ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा।
विज्ञापन

ये है ट्रैफिक प्लान
मेन बाजार में नो एंट्री के समय ई-रिक्शा, चार पहिया वाहन की एंट्री अपरिहार्य स्थिति को छोड़कर नहीं होगी।
मच्छी चौक, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, दीनदयाल पुल, नगर निगम पुल के पास सुबह दस से रात आठ बजे वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी।
बीएसएम तिराहे की ओर से मुख्य बाजार आने वाले वाहनों को डीएवी इंटर कॉलेज में पार्क किया जाएगा।
सिविल लाइंस और बीटी गंज आने वाले चार पहिया वाहनों को चाट बाजार की पार्किंग और सोलानी पार्क में पार्क किया जाएगा।
सिविल लाइंस बाजार में पटियाला लस्सी चौक, रुड़की टॉकिज और पोस्ट ऑफिस के पास सुबह दस से शाम आठ बजे तक नो एंट्री रहेगी।
मेन बाजार क्षेत्र में लोडिंग-अनलोडिंग सुबह नौ बजे तक ही होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें