II
I
I
I
Iयुवक का गांव के ही लोगों से जेसीबी का शीशा टूटने को लेकर हुआ था विवाद
I
I I
Iपुलिस ने युवक को कनखल पकड़ा, युवक, भाई और भांजे पर मुकदमा
I
Iस्टोन क्रशर पर युवक के गायब होने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। युवक के परिजनों ने रंजिश का बदला लेने के लिए उसके गायब होने की साजिश रची थी। इतना ही नहीं फायरिंग की झूठी साजिश रची थी। पुलिस ने युवक और उसके भाई व भांजे के खिलाफ झूठी साजिश रचने के मामले में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही तीनों से पूछताछ कर रही है।
I
Iलक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव प्रतापपुर निवासी कुलदीप ने पुलिस को 24 मई को तहरीर देकर बताया था कि उसका भाई मोहित उर्फ टोनू क्रशर पर गया था। वहां पर मौजूद गांव के ही दिनेश, अरविंद, चांदवीर, गुड्डू, भोला और मंगलू ने मोहित के साथ मारपीट कर अपहरण कर लिया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी के खिलाफ केस दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी थी। इस बीच पुलिस ने युवक की लोकेशन निकाली तो गांव जियापोता, थाना कनखल में निकली।
I
I
I
Iपुलिस ने युवक को उसके भांजे के घर से बरामद कर लिया और लक्सर ले आई। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसका गांव के ही चांदवीर व गुड्डू के साथ जेसीबी मशीन के शीशे टूटने को लेकर विवाद हो गया था। उक्त लोगों से बदला लेने के लिए मोहित ने अपने भाई कुलदीप और भांजे दर्शन के साथ मिलकर झूठी फायरिंग व अपहरण करने की साजिश रची थी। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।I