II
I
I
I
Iमहिला को गंभीर हालत में हायर सेंटर किया रेफर, घटना के बाद आरोपी हुए फरार
I
Iरविवार दोपहर की घटना, दो भाइयों ने साथियों संग मिलकर वारदात को दिया अंजाम
I
I
I
I
I
Iमहाराजपुर कलां और केवलपुरी गांव के लोगों के बीच जमीन के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे की महिला के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। साथ ही तीन बाइकों में आग लगा दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। महिला को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।
I
I
I
Iलक्सर क्षेत्र के महाराजपुर खुर्द गांव निवासी ग्राम प्रधान अरुण कुमार के पिता मांगेराम का पड़ोसी गांव केवलपुरी निवासी दो भाइयों से जमीन का विवाद चल रहा है। ग्राम प्रधान के मुताबिक, उसके पिता ने वर्ष 2002 में 18 बीघा जमीन का इकरारनामा दोनों भाइयों को किया था। आरोप है कि दोनों भाइयों ने जमीन की फर्जी वसीयत तैयार कर बैनामा अपने नाम करा लिया था। रविवार को दोनों भाई अपने चार साथियों के साथ जमीन पर पहुंच गए और ट्रैक्टर से जुताई शुरू कर दी।
I
Iआरोप है कि इस बीच खेत में उनकी मां सविता देवी और मजदूर काम कर रहे थे। इन लोगों ने जमीन की जुताई का विरोध किया तो आरोपियों ने सविता के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोप है कि उक्त लोगों ने मजदूरों की तीन बाइकों में भी आग लगा दी और फरार हो गए। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।I