II
- सुबह सात बजे से गुल बिजली शाम तक नहीं हाे पाई बहाल, लोगों को नहीं मिला पानी
I
I
I
I 33 हजार केवी की विद्युत लाइन में फाल्ट आने से सुल्तानपुर क्षेत्र के करीब 12 गांवों में बिजली गुल हो गई। सुबह साढ़े सात बजे से गुल बिजली देर शाम तक भी बहाल नहीं हो पाई। इससे लोग पीने के पानी तक के लिए भी तरस गए। हैंडपंप के पानी से लोगों ने काम चलाया।
I
I
I
Iशुक्रवार सुबह से ही क्षेत्र में रिमझिम बारिश शुरू हो गई थी। इसके चलते सुबह 7:30 बजे से सुल्तानपुर क्षेत्र के खानपुर ब्रह्मपुर, बाक्करपुर, कंकरखाता, शिवपुरी, रणजीतपुर, भिक्कमपुर अलावलपुर, रामपुर रायघटी, कबूलपुरी राय समेत 12 से अधिक गांव में विद्युत आपूर्ति बंद है। इसके चलते विद्युत उपकरण नहीं चल पाने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
I
Iग्रामीण प्रवेश कुमार, मुकेश कुमार, सोमपाल सिंह, जितेंद्र कुमार, मोनू कुमार, पंकज, दिनेश कुमार आदि ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के गांव में हो रही विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। कभी अघोषित विद्युत कटौती तो कभी विद्युत लाइन पर हो रहे कार्य के नाम पर आए दिन विद्युत आपूर्ति बाधित होती रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि थोड़ी बरसात होते ही निरंजनपुर फीडर के सभी गांव की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जाती है।
I
I
I
Iशुक्रवार सुबह से ही हो रही हल्की बरसात में भी सुबह से ही विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसके चलते विद्युत उपकरण नहीं चल पा रहे हैं। विद्युत मोटर नहीं चलने से पेयजल संकट और मोबाइल फोन चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हल्की बरसात में अन्य सभी जगह विद्युत आपूर्ति होती रहती है लेकिन निरंजनपुर फीटर से जुड़े सभी गांव में थोड़ी बरसात होते ही विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जाती है।
I
Iग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बंद पड़ी विद्युत आपूर्ति सुचारू करने के लिए ऊर्जा निगम के अधिकारियों से लगातार मांग की जा रही है लेकिन देर शाम तक भी आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई है। ऊर्जा निगम के एसडीओ राकेश गुप्ता ने बताया कि 33 हजार केवी की लाइन फेल होने के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है। 33 हजार की लाइन से सप्लाई होते ही क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।I