सिमरन कौर, छिंदर कौर, गुरजीत सिंह, राधेश्याम, शिक्षा, पिंकी, सौरभ, अमित, ज्योति, बबलू, रानी और पिकअप चालक मक्खन लाल।
हादसा होने से सालियर पुलिस चौकी के पास हाईवे पर जाम लग गया। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को जेसीबी मशीन की मदद से किनारे कराकर यातायात शुरू करवाया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए और हाईवे पर जगह-जगह खून फैल गया।
पुलिस के अनुसार दोनों वाहन हरिद्वार से पंजाब जा रहे थे। हरिद्वार से निकलते ही दोनों वाहन आगे-पीछे चल रहे थे। रास्ते में पिकअप और ट्रक चालक के बीच ओवरटेक को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद हरिद्वार से ही दोनों वाहन एक-दूसरे को ओवरटेक करते आ रहे थे। सालियर पुलिस चौकी के पास पिकअप से आगे निकलने की कोशिश में हादसा हो गया।