फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली दवाओं संग एक गिरफ्तार : एसटीएफ ने गोदामों पर मारे छापे, नामी कंपनियों के लेबल लगाकर बनाई जा रही थीं दवाएं

Fri, 01 Jul 2022 12:59 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

एसटीएफ की टीम को रुड़की के इकबालपुर में नकली दवा बनाने के बारे में जानकारी मिली थी। इसी सूचना के आधार पर वहां पांच गोदामों पर छापे मारे गए। छापे के दौरान एसटीएफ ने पांच लाख से भी ज्यादा टेबलेट (गोलियां) कब्जे में ली हैं, जबकि 50 कट्टे (बोरे) खुली गोलियां भी वहां रखी हुई थीं। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार के रुड़की क्षेत्र में गुरुवार को फिर नकली दवाओं का बड़ा जखीरा पकड़ा गया है। एसटीएफ ने वहां पांच गोदामों पर छापे मारे थे। वहां से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अन्य भाग निकला। एसटीएफ ने गोदामों से लाखों रुपये का कच्चा माल बरामद किया है।

विज्ञापन


ये दवाएं नामी कंपनियों के लेबल लगाकर बनाई जा रही थीं। एसटीएफ ने इनके अन्य साथियों की तलाश भी शुरू कर दी है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि पिछले माह लक्सर क्षेत्र में नकली दवा बनाने का भंडाफोड़ किया गया था। इसके बाद लगातार एसटीएफ ऐसी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी।

एसटीएफ की टीम को रुड़की के इकबालपुर में नकली दवा बनाने के बारे में जानकारी मिली थी। इसी सूचना के आधार पर वहां पांच गोदामों पर छापे मारे गए। यहां एक व्यक्ति माल के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम देहरादून के प्रेमनगर निवासी नितिन जैन के रूप में हुई है, जबकि इसका रुड़की के रामनगर निवासी लोकेश गुलाटी फरार हो गया।
विज्ञापन


इन गोदामों में देश की बड़ी कंपनी की विभिन्न नामी दवाओं के लेबल लगाए गए हैं। यह दवाएं कई रोगों के उपचार में काम आती हैं। पूछताछ में पता चला कि गोदाम उन्होंने किराये पर लिए हुए थे। इनमें विशाल नाम के व्यक्ति का नाम भी सामने आया है। एसटीएफ जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शुक्रवार को उसको कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन

पांच लाख गोलियां बरामद हुईं 

छापे के दौरान एसटीएफ ने पांच लाख से भी ज्यादा टेबलेट (गोलियां) कब्जे में ली हैं, जबकि 50 कट्टे (बोरे) खुली गोलियां भी वहां रखी हुई थीं। 80 कट्टों में कच्चा माल भी रखा हुआ था। बड़ी मात्रा में रैपर और लेबल भी गोदामों में रखे थे। इन दवाओं में से बहुत सी दवाएं एक्सपायरी डेट पार कर चुकी थीं। 

ये भी पढ़ें...Weather: बदरीनाथ हाईवे सिरोहबगड़ में 30 घंटे से बंद, धारचूला में जान जोखिम में डालकर आवाजाही, सुनिए इस छात्र की आपबीती

पहले भी गिरफ्तार हुए थे चार लोग 

लक्सर क्षेत्र में भी एसटीएफ ने इसी तरह के गोदाम में छापा मारा था। वहां पर बंद पड़ी फैक्टरी में दवाएं बनाई जा रही थीं। इस मामले में एसटीएफ ने चार लोगों को गिरफ्तार किया था। इन गोदामों से भी लाखों की संख्या में गोलियां और रैपर बरामद हुए थे। एसटीएफ अब भी इस मामले की जांच कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें