फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात के अंधेरे में दर्जनों हरे पेड़ों चली आरी

विज्ञापन
भगवानपुर कस्बे के पास हाइवे किनारे बाग में काटे गए आम के हरे पेड़। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
रात के अंधेरे में लकड़ी माफिया ने हाईवे किनारे स्थित आम के बाग में खड़े हरे पेड़ों पर आरा चला दिया। इस दौरान करीब तीन दर्जन पेड़ काट दिए गए। वन विभाग की टीम को भनक लगी तो बाग काटने वाले मौके पर ही ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गए। मामले में बाग मालिक के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

भगवानपुर कस्बे के पास हाईवे पर टोल प्लाजा के बगल में आम का बाग है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार रात लकड़ी माफिया ने लगभग 15 बीघा भूमि में आम के बाग से 35 हरे पेड़ों को काट दिया। किसी ने इसकी सूचना वन विभाग और उद्यान विभाग के अधिकारियों को दी। वन विभाग के कर्मचारी रविंद्र कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसकी भनक लगते ही बाग काट रहे लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। शुक्रवार सुबह उद्यान विभाग के कर्मचारी नसीम अहमद ने मौके पर पहुंचकर काटे गए पेड़ों की गिनती की। साथ ही बाग मालिक के खिलाफ तहरीर दी। उधर, उद्यान विभाग के डीएचओ नरेंद्र सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है। विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी। उधर, एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें