फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक पर लाखों के गबन का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एक किसान ने बैंक के शाखा प्रबंधक पर खाते से साढ़े पांच लाख रुपये अपने किसी परिचित के खाते में डालने का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। किसान की शिकायत पर पुलिस ने बैंक प्रबंधक को नोटिस भेजा है।
विज्ञापन

पथरी थाना क्षेत्र के बुक्कनपुर गांव निवासी किसान कुलवंत सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि लक्सर में बलावली रोड स्थित एक बैंक शाखा में उनका खाता है। खाते में काफी रकम जमा रहती है। पिछले साल उन्हें रुपयों की जरूरत हुई तो वह बैंक गए। खाते में उनके हिसाब से कम रुपये मिले। उन्होंने डिटेल देखी तो पता चला कि साढ़े पांच लाख रुपये दूसरे एकाउंट में ट्रांसफर हुए हैं। ट्रांसफर का वाउचर देखा तो उस पर खाताधारक के हस्ताक्षर ही नहीं थे। बैंक मैनेजर से जानकारी ली तो उन्होंने जरूरत पड़ने पर उनके खाते से रकम निकालने की बात कही और वापस डालने का वादा किया। बार-बार तगादा करने के बावजूद पैसा वापस नहीं किया। आरोप है कि मैनेजर ने गुपचुप तरीके कहीं दूसरे प्रदेश में अपना स्थानांतरण करा लिया। साथ ही अपना मोबाइल नंबर भी बदल लिया है। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। बैंक का पक्ष जानने के लिए वर्तमान शाखा प्रबंधक को नोटिस जारी किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें