फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर-पार्षदों के बीच विवाद ने पकड़ा तूल

विज्ञापन
रुड़की नगर निगम में पत्रकारों से वार्ता करते पार्षद। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
मेयर और पार्षदों के बीच उपजा विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। रविवार को पार्षदों ने मेयर के खिलाफ प्रेसवार्ता कर गंभीर आरोप लगाए। बोर्ड बैठक का आयोजन नहीं कराने को लेकर पार्षदों ने मेयर को विकास विरोधी बताया। साथ ही बोर्ड बैठक की मांग को लेकर सोमवार से नगर निगम में धरना-प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पार्षदों के साथ विवाद के बाद शनिवार को मेयर गौरव गोयल ने पार्षदों पर ठेकेदारी करने और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। रविवार को पार्षदों ने प्रेसवार्ता कर पलटवार किया और मेयर पर कमीशनखोरी का आरोप जड़ा। पार्षदों ने आरोप लगाया कि मेयर आईआईटी से सड़कों की जांच इसीलिए करा रहे हैं, क्योंकि उनकी नीयत साफ नहीं है। इस तरह से वे अधिकारियों और ठेकेदारों पर दबाव बनाकर अपना हित साधना चाहते हैं। पार्षद विवेक चौधरी ने कहा कि जिस व्यक्ति की वजह से बोर्ड बैठक नहीं हो रही है, वह शहर के विकास में बाधक है। पार्षदों के पास जनता की समस्या को रखने का एकमात्र माध्यम बोर्ड है। मेयर विपक्ष की तरह सार्वजनिक आरोप लगा रहे हैं, लेकिन बोर्ड बैठक में पार्षदों के सवाल करने से डर रहे हैं। पार्षद रविंद्र खन्ना ने कहा कि मेयर पार्षदों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं और खुद अपने हित साधने के लिए सड़कों की जांच कराकर ठेकेदारों पर दबाव बना रहे हैं। पार्षद धीरज पाल ने मेयर पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने की बात कहते हुए उनका इस्तीफा मांगा।
पार्षद प्रतिनिधि जेपी शर्मा ने कहा कि मेयर अपने पद की गरिमा खो रहे हैं। उन्हें बोर्ड को साथ लेकर विकास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि वह शासन को पत्र लिखेंगे और नगर निगम के सभी कार्य लोक निर्माण विभाग से करवाने की मांग करेंगे। कहा कि मेयर पर केवल बोर्ड बैठक बुलाने का अधिकार है, वह इसका भी दुरुपयोग कर रहे है। सभी पार्षद इस मामले में कमिश्नर के पास जाएंगे। पार्षद प्रतिनिधि संजीव तोमर ने आरोप लगाया कि मेयर ने अपने लोगों को एजेंसियां बांटकर साबित किया है कि वे भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। पार्षद राकेश गर्ग ने कहा कि बोर्ड बैठक में वेंडिंग जोन का मुद्दा भी पार्षद रखना चाहते हैं। पार्षदों की मांग है कि वेंडिंग जोन की दुकानें सड़क पर न रखी जाएं बल्कि उसके लिए कोई स्थान निश्चित किया जाए।
विज्ञापन

पार्षद प्रतिनिधि संजीव शर्मा ने कहा कि शुक्रवार रात भी पार्षद बोर्ड बैठक करवाने की मांग लेकर आए थे, लेकिन मेयर ने चिल्लाना शुरू कर दिया और बाद में मीडिया के सामने पार्षदों पर आरोप लगाए। इसके बाद विवाद हुआ था। पार्षद नितिन त्यागी ने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है, लेकिन भाजपा के मेयर होते हुए भी गौरव गोयल आज तक रुड़की के लिए कोई योजना नहीं ला पाए। कहा कि कोर कटिंग का जो पैसा मेयर निगम का खर्च करवा रहे हैं, वह मेयर से ही रिकवर होना चाहिए। पार्षद धीराज सैनी ने कहा कि नए जुड़े क्षेत्रों में विकास कार्यों की जरूरत है, लेकिन मेयर आज तक किसी कार्य को देखने वार्डों में नहीं गए। इस मौके पर पार्षद चारु चंद्र, मोहसिन अल्वी, अनूप राणा, हरीश शर्मा, मयंक पाल, हेमा बिष्ट, संजीव तोमर, संजय कश्यप, आशीष अग्रवाल, मंगेराम पंवार, मनोज कुमार, प्रमोद पाल, कुलदीप तोमर, धीरज कुमार, मुस्तकीम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें