फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर पार्ट्स के नाम पर 1.70 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कंप्यूटर के पार्ट्स बेचने के नाम पर एक कबाड़ी से दो ठगों ने डेढ़ लाख से अधिक रुपये की ठगी कर ली और फरार हो गए। कबाड़ी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आसपास दोनों ठगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पिरान कलियर में दरगाह अब्दाल साहब के पास कामिल की कबाड़ी की दुकान है। 27 नवंबर को राहुल वर्मा नाम का एक व्यक्ति दुकान पर आया और कंप्यूटर के पार्ट्स बेचने की बात कही। उसने कामिल को पार्ट्स के कुछ सैंपल भी दिखाए। कामिल ने पार्ट्स के रेट तय कर लिए। कुछ देर बाद एक और युवक और दुकान पर आया। उसने कंप्यूटर के पार्ट्स मुनाफे में खरीदने की बात कही और चला गया। कामिल ने राहुल से कंप्यूटर पार्ट्स का सभी सामान एक लाख 70 हजार रुपये में खरीद लिया। कामिल ने मुनाफे में सामान खरीदने की बात कहने वाले युवक से मोबाइल पर संपर्क किया तो उसका नंबर बंद आया। राहुल वर्मा को कॉल की तो उसने गालीगलौज कर मोबाइल बंद कर लिया। कामिल ने पार्ट्स की दुकान चलाने वाले एक परिचित को सामान दिखाया तो पता चला कि जो सामान उसने एक लाख 70 हजार रुपये में खरीदा है, उसकी कीमत मात्र पांच हजार रुपये है। एसओ धर्मेंद्र राठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें