फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: प्रमाणपत्र बनवाने के लिए अधिवक्ता और लेखपाल में विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमाणपत्र बनवाने के लिए लेखपाल और अधिवक्ता के बीच विवाद हो गया। मामला बढ़ते-बढ़ते धक्का-मुक्की और मारपीट तक पहुंच गया। मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं और कर्मचारियों ने मामला शांत कराया। दोनों ओर से एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन




स्थानीय व्यक्ति की ओर से आय प्रमाणपत्र के लिए तहसील में आवेदन किया गया है। आवेदन लेखपाल के पास लंबित चल रहा था। इसपर आवेदक अपने अधिवक्ता के साथ लेखपाल कक्ष में पहुंचे और आवेदन के संबंध में जानकारी लेने लगे। आवेदन को लेकर अधिवक्ता और लेखपाल के बीच नोकझोंक हो गई।

देखते ही देखते मामला धक्का-मुक्की और मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान दूसरे अधिवक्ता और प्रशासनिक कर्मचारी भी मौके पर आ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। घटना के बाद दोनों पक्षों में रोष फैल गया। दोनों ओर से एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें