फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटे कनेक्शनों की दोबारा होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊर्जा निगम ने बकायादारों के खिलाफ फिर से अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत अब उन बकायादारों की जांच शुरू की गई है जिनके कनेक्शन बकाया नहीं देने पर काट दिए गए हैं। यदि इन लोगों के घरों में बिजली का इस्तेमाल होता पाया गया तो इनपर बिजली चोरी का केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम को इस समय राजस्व वसूली के लिए टारगेट मिला हुआ है। इसके लिए ऊर्जा निगम की टीम लगातार क्षेत्र में बकायादारों से राजस्व वसूली कर रही है। बकाया नहीं देने वालों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। अब तक कनेक्शन काटने के बाद टीम दोबारा इन लोगों के घरों पर जाकर नहीं देखती थी। ऐसे में ये सामने आया कि कुछ जगह कनेक्शन कटने के बाद लोग बिजली का इस्तेमाल कर रहे हैं। जबकि इनमें से अधिकतर ने कनेक्शन कटने के बाद दोबारा जुड़वाने के लिए न तो आवेदन किया है और न ही बकाया जमा कराया है। मामला अधिकारियों के बीच पहुंचा तो उन्होंने इन लोगों के खिलाफ दोबारा अभियान शुरू करने के निर्देश दिए। ऐसे में अब ऐसे उपभोक्ताओं को चिह्नित किया जाएगा जिनके कनेक्शन काटे जा चुके हैं। इसके बाद इन लोगों के घरों पर जाकर दोबारा चेकिंग की जाएगी और देखा जाएगा कि ये लोग बिजली का इस्तेमाल तो नहीं कर रहे हैं। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता राहुल जैन ने बताया कि अब दोबारा से वसूली अभियान को तेज किया जाएगा। साथ ही जिन लोगों ने अब तक कनेक्शन कटने के बाद दोबारा नहीं जुड़वाया है, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें