फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष और विधायक के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। लोकतांत्रिक जन मोर्चा के वार्ड नंबर एक की युवा विंग ने मलकपुर माजरा के शेरपुर में हुए दोहरे हत्याकांड के पीड़ितों को घोषणा के बावजूद मुआवजा नहीं देने पर भाजपा अध्यक्ष और नगर विधायक के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही दोनों का पुतला दहन भी किया।
विज्ञापन

रविवार को प्रदर्शन करते लोकतांत्रिक जनमोर्चा के युवा विंग ने संयोजक सुभाष सैनी के आह्वान पर प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि चार साल पहले शेरपुर के दो लोगों इंदर सिंह सैनी और मेघराज सैनी की हत्या कर दी गई थी। उस दौरान तत्कालीन शासकीय प्रवक्ता एवं वर्तमान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने मृतकों के परिजनों को ढाई-ढाई लाख का मुआवजा देने की घोषणा की थी। चार साल बाद आज तक मृतकों के परिजनों को मुआवजा नहीं दिया गया। मोर्चा संयोजक सुभाष सैनी ने कहा कि मोर्चा पीड़ितों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ जंग लड़ता आ रहा है और लड़ता रहेगा। विरोध प्रदर्शन में अजय कुमार, अशोक कुमार, सुमित, विकास, जैकी, अजीत, सावन, अंकित, सचिन, दिनेश, सुधांशु ,अमर सिंह, राजकुमार, अर्चित, नवीन और आयुष आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें