II
I
I
I
Iआबकारी ने छापामारी कर बड़ी मात्रा में पकड़ी है कच्ची शराब
I
I I
Iशराब बनाने वाले हुए फरार, आबकारी ने जब्त किया सामान
I
Iआबकारी विभाग की टीम ने हाईवे किनारे स्थित एक तालाब में छापामारी कर बड़ी मात्रा में तैयार कच्ची शराब और बड़ी मात्रा लाहन बरामद किया है। टीम ने लाहन को नष्ट कर दिया। जबकि शराब बनाने वाले उपकरण कब्जे में लिए हैं। टीम कच्ची शराब बनाने वालों को चिह्नित कर रही है।
I
I
I
Iरुड़की आबकारी विभाग की टीम को शिकायत मिल रही थी कि मंगलौर क्षेत्र स्थित लिब्बरहेड़ी के पास हाईवे किनारे एक तालाब में कुछ लोग कच्ची शराब तैयार करते हैं। शिकायत पर आबकारी निरीक्षक शुजात हुसैन के नेतृत्व में सन्नी सैनी, मधुर कुमार, पारुल, इस्तेखार, रेनू की टीम ने शनिवार की सुबह तालाब में छापामारी की। इस बीच टीम के पहुंचने से पहले ही शराब बनाने वाले मौके से फरार हो गए।
I
Iटीम ने मौके से करीब 40 लीटर कच्ची शराब और दो हजार लीटर लाहन बरामद किया। आबकारी निरीक्षक शुजात हुसैन ने बताया कि लाहन को नष्ट कर दिया गया है। जबकि मौके शराब बनाने के उपकरण और शराब जब्त कर ली है। उन्होंने बताया कि मंगलौर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। साथ ही शराब तैयार करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है।I