फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं कृष्ण लीला तो कहीं दही हांडी की धूम

Wed, 24 Aug 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
विज्ञापन
sri kirshna janmastami - फोटो : amarujala
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर स्कूलों, मंदिरों और आश्रमों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।कहीं कृष्ण लीला तो कहीं दही हांडी की धूम रही।  
विज्ञापन

दून पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल में राधा कृष्ण की सुदंर झांकिया सजाई गई। प्रबंधक जहीर अहमद, प्रधानाचार्य गौरव शर्मा सहित समस्त स्टॉफ ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी। न्यू सरस्वती विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल शास्त्री नगर में नंदनी, परी, हंसप्रीत, पींछू आदि नन्हें मुन्नों ने कार्यक्रमों से मन मोह लिया। चंद्रशेखर सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल में बच्चों ने रासलीला, नृत्य और मोहिनीअट्टम आदि की प्रस्तुति दी। दही हांडी कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन


 प्रेमकुंज स्थित हनुमान मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। विवेक आनंद, आकाश राठी, सलोनी शर्मा, संजय द्विवेदी, रवि मोहन, शक्ति और शुभम जोशी आदि उपस्थित रहे। श्री भवानी शंकर आश्रम कर्नल इन्कलेव में महंत रीमा गिरी ने बताया कि कई वर्षों के बाद इस बार विशेष योग बन रहे हैं। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म रोहिणी नक्षत्र अष्टमी तिथि बुधवार के दिन हुआ था। ऐसे योग में व्रत उपवास रखने का श्रद्घालुओं को कई गुना फल मिलेगा। भजन कीर्तन, रासलीला के साथ रंगोली सजायी गई। इस अवसर पर महंत त्रिवेणी गिरी, स्वामी गणेशानंद, स्वराज गोयल, डा. प्रवीण सालार, कैप्टन डीपी सिंह और प्रभाकर पंत मुख्य रुप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें