फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

465 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, 8 गिरफ्तार

Wed, 24 Aug 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
विज्ञापन
wine - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 आबकारी विभाग की ओर से बुधवार को कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के तहत टीम ने पांच गांवों में आठ स्थानों पर छापे मारे। टीम ने यहां से 465 लीटर कच्ची शराब और उपकरण बरामद किए । साथ ही आठ लोग गिरफ्तार भी किए गए । जबकि दो लोग मौके भाग निकले ।
विज्ञापन


आबकारी निरीक्षक एमएस पतियाल के नेतृत्व में आबकारी टीम ने अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी की। टीम सबसे पहले टिकौला गांव पहुंची। यहां पर एक स्थान पर छापा मारकर टीम ने जसबीर और अरविंद कुमार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 131 पव्वे बरामद किए। इसके बाद नारसन कला में छापा मारा। यहां पर दो स्थानों पर आठ केनों में 80 लीटर कच्ची शराब बरामद की। टीम ने पवन और एक महिला को यहां से गिरफ्तार किया। शेरपुर खेलमऊ में एक  स्थान से एक केन कच्ची शराब बरामद की।

यहां से टीम ने एक महिला को गिरफ्तार किया। टिकौला गांव में भी छापे मारे गए। यहां पर तीन स्थानों पर कच्ची शराब बनती पाई गई। टीम ने यहां से तीन केन कच्ची शराब बरामद की साथ ही शराब बनाने के उपकरण भी जब्त किए। टीम ने इस गांव से नरेश पाल, लक्की, रूपी को गिरफ्तार किया। आबकारी निरीक्षक एमएस पतियाल ने बताया कि आठ स्थानों से 465 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है। आठ लोगों का चालान किया गया है। हालांकि दो आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। यह अभियान अभी जारी रहेगा। टीम में एचआर जाफरी, भजन चौहान, अजब सिंह, जितेंद्र चौहान, श्रृष्टि, नितिन और मधुर के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें