फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 29 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर एक महिला के मोबाइल पर लिंक भेजकर हजारों की ठगी कर ली। महिला के पास खाते से रुपये निकाले जाने का मैसेज आया तो उसके होश उड़ गए। उसने परिजनों संग कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने मामले को साइबर सेल हरिद्वार जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित कृष्णानगर निवासी मुक्ता देवी ने बताया कि मंगलवार को उनके मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने बताया कि वह बैंक से बात कर रहा है। उनका खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं है, इसलिए बंद हो सकता है। खाता आधार से लिंक कराने के लिए उन्हें कुछ जानकारी देनी होगी। कुछ जानकारी देने के बाद उसने एक लिंक भेजने की बात कही। उन्होंने लिंक खोलकर देखा तो उसमें कुछ नहीं मिला। कुछ देर बाद खाते से 29 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। उन्होंने उस नंबर पर कॉल की तो वह बंद आया। महिला ने बुधवार को कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही जांच के लिए मामला साइबर सेल हरिद्वार भेजा जाएगा।
रोडवेज बस से टप्पेबाजों ने उड़ाया लैपटॉप
रुड़की। रोडवेज बस में टप्पेबाजों ने एक छात्र के बैग से लैपटॉप साफ कर दिया। छात्र ने बस में लैपटॉप की तलाश की, लेकिन पता नहीं चल पाया। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन

दिल्ली के मयूर विहार निवासी बीटेक छात्र अनूप सिंह बुधवार को हरिद्वार घूमने जा रहे थे। वह रोडवेज बस से हरिद्वार के लिए रवाना हुए। जैसे ही रुड़की बस स्टैंड पर बस रुकी तो यात्री उतरने लगे। इस बीच अनूप की नजर अपने बैग पर पड़ी तो उसकी चेन खुली थी और लैपटॉप गायब था। उन्होंने लैपटॉप की बस में तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। छात्र ने परिचालक से शिकायत की, लेकिन लैपटॉप का कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर शिकायत की और हरिद्वार रवाना हो गया। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें