फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब से निकलकर घर में घुसा मगरमच्छ, हड़कंप

विज्ञापन
सुल्तानपुर क्षेत्र के भिक्कमपुर गांव में रात के समय घुसे मगरमच्छ को पकड़ते वन विभाग की टीम। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
भिक्कमपुर गांव में रात के समय एक मगरमच्छ तालाब से निकलकर एक ग्रामीण के घर में घुस गया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। मामले की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़कर नीलधारा गंगा में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

भिक्कमपुर गांव निवासी मोहब्बत का घर गांव के एक ओर स्थित तालाब के पास है। शुक्रवार रात मोहब्बत घर के अंदर चारपाई पर सो रहा था। रात करीब 12 बजे प्यास लगने पर वह पानी पीने बाहर गया। जब वह वापस आया तो चारपाई के नीचे मगरमच्छ दिखा। उसे शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और सूचना वन विभाग के अधिकारी को दी। वन दरोगा जातिराम टीम के साथ भिक्कमपुर गांव पहुंचे और मगरमच्छ को पकड़ लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें