कलियर में हुई चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : ROORKEE
दरगाह किलकिली शाह बस्ती में एक व्यक्ति के घर का ताला तोड़कर चोरों ने अलमारी में रखे जेवर और करीब एक लाख 20 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
पिरान कलियर दरगाह ईमाम शाह बस्ती निवासी मुराद अली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार रात को वह अपने घर के आंगन में सो रहे थे। सुबह होने पर उन्होंने देखा कि कमरे का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है। अलमारी का तालाटूटा हुआ है।
पीड़ित ने बताया कि अज्ञात चोरों ने अलमारी में रखे जेवर और करीब एक लाख 20 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली है। उसने बताया कि चोर घर के बाहर सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते से अंदर घुसे थे। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।