बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर बड़े लोग आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से चलें ईट-पत्थर और धारदार हथियार से किए गए हमले में 11 लोगों को चोटें आईं हैं। भाला लगने से घायल एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। खुखुन्दू थाना क्षेत्र के मझौवा गांव निवासी परमहंस और रमाकांत यादव के घर के हमउम्र बच्चे शुक्रवार की शाम एक साथ खेल रहे थे। खेल-खेल में बच्चों के बीच विवाद हो गया। इससे नाराज रमाकांत के घर वालों ने परमहंस के घर के बच्चों की पिटाई कर दी। इसको लेकर दोनों पक्ष के लोगों के बीच मारपीट होने लगी। इस दौरान दोनों तरफ से ईंट-पत्थर भी चले। मारपीट के दौरान रमाकांत पक्ष के लोगों ने संजय दुबे पर भाले से वार कर दिया। पैर में भाला लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट में दूसरे पक्ष के रमाकांत यादव, धर्मेन्द्र यादव, भूपेन्द्र यादव, आकाश और दूसरे पक्ष के परमहंश दुबे, नवीन कुमार दुबे, नित्यानंद दुबे, संजय दुबे, उमेश, विजय और रंजना घायल हो गई। रंजना, नवीन के सिर में गंभीर चोट लगी। घायलों का प्राथमिक इलाज सीएचसी पर कराया गया। बाद में हालत गंभीर देख डॉक्टर ने सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस बाबत खुखुन्दू एसओ ने बताया कि बच्चों के विवाद में दो पक्ष के बीच ईट-पत्थर चले हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।