फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी फिल्म डायरेक्टर व हीरोइन बनकर कलाकारों से ठगी

Wed, 04 May 2016 06:47 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की

सार

  • पुलिस ने मुंबई निवासी डायरेक्टर को गिरफ्तार कर भेजा जेल
  • बीती जुलाई में हुए थे ‘रोशन जहां तुम्हीं से’ फिल्म के ऑडिशन
विज्ञापन
Fraud
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म में काम देने का झांसा देकर ठगी करने के मामले में पुलिस ने कलाकारों की तहरीर पर फर्जी डायरेक्टर व हीरोइन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़ितों की सूचना पर आरोपी डायरेक्टर को गिरफ्तार भी कर लिया गया। मामले की छानबीन के लिए पुलिस ने हरिद्वार व रुड़की क्षेत्र के पीड़ित कलाकारों के बयान भी दर्ज किए।
विज्ञापन


बीते साल जुलाई माह में ‘रोशन जहां तुम्हीं से’ फिल्म के लिए खुद को मुंबई का डायरेक्टर बताने वाले देव कुमार पटेल ने हरिद्वार और रुड़की में ऑडिशन कराए थे जिसमें कलाकार रोहित, हिमांशी चौधरी, वासु चौहान, रितिक, राजदीव व संदीप नवाब आदि को एक्टिंग, गीतकार व कैमरामैन के लिए चुना गया। 

कलाकारों से लिए लाखों रुपये 
कलाकारों के मुताबिक नवंबर में रुड़की के एक फार्म हाउस में गायक अल्ताफ राजा के सिंगिंग शो के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू होनी थी। आरोप है कि तथाकथित डायरेक्टर देव कुमार पटेल ने हरिद्वार निवासी रोहित से ढाई लाख रुपये, जगजीतपुर कनखल निवासी कैमरामैन राजदीप से 2.20 लाख रुपये, हिमांशी चौधरी के चाचा सुभाष चौधरी निवासी सुभाषगढ़ पथरी से 1.95 लाख रुपये और संदीप नवाब से करीब एक लाख रुपये ले लिए। 
विज्ञापन


इनके अलावा अन्य कलाकारों से भी रकम ऐंठ ली गई। मगर नवंबर में न तो अल्ताफ राजा का कोई शो हुआ और न शूटिंग शुरू हो पाई। इसके बाद से ठगी का शिकार हुए कलाकार शिद्दत से फर्जी डायरेक्टर की तलाश में जुटे थे।

इसी बीच उन्हें पता चला कि फिल्म में हीरोइन के लिए चुनी गई चेतना पाठक के साथ उसने शादी रचा ली और दोनों पति पत्नी के रूप में बूचड़ी में रह रहे हैं। 
विज्ञापन

कोतवाली में हुआ लाइट, कैमरा, एक्शन!

पु‌लिस - फोटो : demo pic
ऑडिशन के बाद फिल्म के लिए चयनित होने पर कलाकारों को जैसे मंजिल मिल गई थी। उन्हें रात के साथ-साथ दिन में भी बॉलीवुड के सपने आने लगे थे, मगर ठगी का पता चलने पर उनके सारे सपने एक ही झटके में चकनाचूर हो गए। 

बुधवार को कलाकारों ने कैमरों के सामने अपने हुनर का प्रदर्शन जरूर किया, मगर ये कैमरे फिल्म की शूटिंग के नहीं बल्कि मीडियाकर्मियों के थे। फिल्म का शीर्षक गीत लिखने वाले संदीप नवाब ने बाकायदा गीत गाकर सुनाया और बताया कि कितनी मेहनत से कई रात जागकर उसने फिल्म के लिए गीत लिखा और उसकी धुन बनाई।

आरोपी हीरोइन भी जल्द होगी पुलिस की गिरफ्त में
मंगलवार देर शाम पीड़ित इकट्ठा होकर सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे और पुलिस को आपबीती बताते हुए तहरीर दी। पुलिस ने छानबीन शुरू करते हुए आरोपी डायरेक्टर देव कुमार पटेल निवासी सुरेश नगद, अंधेरी वेस्ट, मुंबई और चेतना पाठक निवासी ढंढेरा के खिलाफ फिल्म के नाम पर 10 लाख की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया।

आरोपी डायरेक्टर देव पटेल को गिरफ्तार भी कर लिया गया। जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर देवराज शर्मा ने पीड़ित कलाकारों के बयान दर्ज करते हुए पड़ताल की। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया ने बताया कि आरोपी हीरोइन को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अल्ताफ राजा के खाते में जमा हुई रकम
जगजीतपुर निवासी कैमरामैन राजदीप ने 49 हजार की रकम अल्ताफ राजा के बैंक खाते में जमा कराई थी। उसकी रसीद भी राजदीप ने पुलिस को दिखाई। मगर ये जांच में पता चल पाएगा कि रकम गायक अल्ताफ के खाते में डलवाई गई या फिर डायरेक्टर देव पटेल के किसी अल्ताफ नामक साथी को पहुंचाई गई।

ऑडिशन में पहुंचे थे मुकेश ऋषि
कलाकारों को ठगने के लिए देव पटेल ने फिल्म निर्माण संबंधी पूरा जाल बुना था ताकि किसी को उसपर शक नहीं हो। हरिद्वार में ऑडिशन के दौरान फिल्म कलाकार मुकेश ऋषि को भी बुलवाया गया। पुलिस मान रही है कि देव पटेल के मुकेश ऋषि से भी कनेक्शन हैं। हालांकि ठगी में मुकेश ऋषि का कोई रोल है या नहीं, ये जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें