फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैश के 13 संदिग्ध गिरफ्तार, तीन को 10 दिन की पुलिस हिरासत

Wed, 04 May 2016 06:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
तीन संद‌िग्ध आतंकी - फोटो : ani
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आज दिल्ली एनसीआर व यूपी में जगह-जगह छापेमारी कर जैश-ए-मोहम्मद के 13 संदिग्ध आ‌तंकियों को पकड़ा है। इन 13 में से तीन को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया जहां इन्हें पूछताछ के लिए 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


वहीं 10 को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। स्पेशल सेल के इस ऑपरेशन के बारे में बताते हुए स्पेशल सीपी अरविंद दीप ने कहा कि हमारा ऑपरेशन पिछले 6 महीने से चल रहा था क्योंकि हमारे पास जानकारी थी कि जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी दिल्ली और एनसीआर में आतंकी हमलों की साजिश रच रहे हैं।

अरविंद ने आगे बताया कि कल स्पेशल सेल को जानकारी मिली थी कि मुख्य आरोपी 'साजिद' का बायां हाथ जल गया है। हम तुरंत मौके पर पहुंचे और साजिद को कस्टडी में ले‌ लिया। बताया जा रहा है कि साजिद का हाथ आईईडी एक्सप्लोजन में जला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैश के सं‌द‌‌िग्ध आतंकी 10 द‌िन की पु‌ल‌िस ह‌िरासत में - फोटो : ani
स्पेशल सेल के स्पेशल सीपी अरविंद ने जैश के संदिग्ध आतंकियों को पकड़े जाने के ऑपरेशन के बारे में बताते हुए कहा कि स्पेशल सेल ने उन तीन लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है जो जल्द ही दिल्ली एनसीआर में आतंकी हमले करने वाले थे।

अरविंद दीप ने मीडिया को जानकारी दी की कुल 13 लोग पकड़े गए हैं जिनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य 10 से पूछताछ चल रही है।

मुख्य आरोपी साजिद के बारे में बताते हुए अरविंद बोले कि वो जैश की विचारधारा को प्रचारित कर रहा था और साथ ही वह जिदाही लिखित सामग्रियों को भी काफी पढ़ रहा था। जांच चल रही है और भविष्य में स्पेशल सेल और गिरफ्तारियां कर सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें