लंढौरा। एक विवाहिता का आरोप है कि बहादराबाद निवासी युवक ने उसका अश्लील एमएमएस बनाया है। जिसे सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देते हुए शारीरिक संबंध बनाने पर मजबूर किया जा रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
लंढौरा क्षेत्र की एक युवती की शादी कुछ साल पहले सिडकुल रोशनाबाद से सटे एक गांव में हुई थी। घर के सामने ही बहादराबाद क्षेत्र के एक युवक की सुनार की दुकान है। विवाहिता का कहना है कि युवक ने पति की गैरमौजूदगी में घर में आना जाना शुरू कर दिया। इसके बाद बहला फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाते हुए अश्लील एमएमएस भी बना डाला। इसकी भनक पति व ससुराल वालों को लगी तो घर में विवाद हुआ। हफ्ते भर पहले विवाहिता मायके आ गई।
विवाहिता का कहना है कि आरोपी यहां भी उसका पीछा नहीं छोड़ रहा है। आरोप है कि वीडियो क्लिीपिंग सोशल मीडिया पर अपलोड करने का डर दिखाते हुए उसका शोषण कर रहा है। सोमवार को आरोपी घर में भी घुस आया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी मदनमोहन भट्ट का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।