फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े डेढ़ लाख की लूट

Tue, 15 Dec 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। शहर में दिनदहाड़े एक रिटायर्ड ब्लाक कर्मी से पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। वारदात उस समय हुई जब रिटायर्ड ब्लाक कर्मी एसबीआई मेन ब्रांच से पैसे निकालकर घर के पास रिक्शे से उतरे। तभी पहले से पीछा कर रहे बदमाशों रुपयों से भरा थैला छीन लिया और पीड़ित को धक्का देकर फरार हो गए। मामले में शाम तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं किया और जांच में ही उलझी रही।
विज्ञापन

प्रेमनगर गली नंबर-1 निवासी चंद्रभान रुड़की ब्लाक के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। मंगलवार को करीब 12 बजे वे जादूगर रोड स्थित एसबीआई की मेन ब्रांच पहुंचे, जहां से उन्होंने बेटी की शादी के लिए डेढ़ लाख रुपये निकाले थे। पैसे निकालने के बाद वे रिक्शे पर सवार होकर घर के लिए निकले। बताया जाता है कि तभी एक पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाश उनके पीछे लग गए। उन्होंने एहतियातन पैसा सुरक्षित भी रख लिया, लेकिन जैसे ही वे घर के पास पहुंचकर प्रेमनगर की गली नंबर-1 के समीप पहुंचे और पैसे से भरा थैला निकाला। तभी अचानक वहां धमके बाइक सवारों ने उन्हें धक्का दे दिया और पैसे लेकर फरार हो गए। शोर शराबे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हुई, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। कुछ लोगों के साथ पहुंचकर उन्होंने थाना गंगनहर को घटना की सूचना दी। इसके बावजूद पुलिस ने जांच का हवाला देकर उनकी तहरीर रख ली। यही नहीं शाम तक मामले में केस भी नहीं दर्ज किया गया। इस संबंध में एसपी देहात परमेंद्र डोभाल का कहना है कि देर शाम तक लूट की कोई भी जानकारी नहीं है। अगर शिकायत है तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें