फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराज्यीय ठग गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की/मंगलौर। पुलिस ने अंतरराज्यीय ठग गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक कार, तमंचा, चाकू, केमिकल और हजारों की नकदी बरामद हुई है। गिरोह के सदस्यों ने पूछताछ में बताया कि वे दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली समेत उत्तराखंड में लोगों को झांसा देकर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस गिरोह के सदस्यों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। पुलिस ने पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मंगलौर कोतवाली पुलिस को पिछले काफी समय से सूचना मिली रही थी कि कुछ लोग क्षेत्र में घूमकर लोगों से ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। कोतवाली में कई फरियादियों ने भी शिकायत की थी कि कुछ लोग रकम दोगुनी करने का झांसा देकर ठगी कर रहे हैं। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि गिरोह को पकड़ने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया था। मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली कि गिरोह के सदस्य एक कार में सवार होकर कांवड़ पटरी मार्ग के रास्ते से मंगलौर की तरफ आ रहे हैं। तत्काल पुलिस टीम कांवड़ पटरी मार्ग पर पहुंची और तांशीपुर तिराहे पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान पंजाब नंबर प्लेट की एक कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार रोककर तलाशी ली तो उसमें पांच लोग बैठे हुए थे। पुलिस ने सभी को कार से नीचे उतारकर उनकी और कार तलाशी ली। इस दौरान इन लोगों के पास एक तमंचा, कारतूस, केमिकल की बोतलें और चाकू समेत आठ हजार की नकदी बरामद हुई।
पुलिस पांचों को पकड़कर कोतवाली ले आई। पूछताछ में पांचों ने अपना नाम शुभम पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम दराज थाना तप्पड़ मंडी जिला बठिंडा पंजाब, बबलू उर्फ बब्बू चौहान पुत्र जगदीश चौहान निवासी शहर धुरी जिला संगरूर, पंजाब, अनिल कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी पुरानी सराय खन्ना लुधियाना, पंजाब, वीरेंद्र कुमार पुत्र पवन कुमार निवासी ग्राम समराला रोड, लुधियाना पंजाब, बलविंदर सिंह निवासी इंडस्ट्रियल एरिया चंडीगढ़ बताया। साथ ही बताया कि वे दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत उत्तराखंड में अपना नेटवर्क चलाते हैं और लोगों से ठगी करते हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पांचों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में एसएसआई चंद्रमोहन सिंह, एसआई शहजाद अली, हसन अब्बास जैदी, इसरार अली शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें