फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो समाचार 15-48-55

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रुड़की। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बीएसएम तिराहे से दो बाइकसवार युवकों को दबोच कर अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरफ्तार बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और केरल के नंबरों की विभिन्न स्थानों से 18 बाइकें बरामद की हैं। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। जबकि गिरोह का तीसरा बदमाश चोरी के एक मामले में मुरादाबाद जेल में बंद है।
मंगलवार को सीओ स्वप्न किशोर ने गंगनहर कोतवाली में अंतरराज्यीय वाहन चोर के एक गिरोह का खुलासा किया। बताया कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को अपने-अपने क्षेत्रों में वाहनों की चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हुए हैं। इसी के तहत सोमवार को पुलिस बीएसएम तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाए हुए थी। एसएसआई चंद मोहन ने अपने कुछ अन्य साथियों की मदद से दो बाइकसवार युवकों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन युवक भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो युवकों को बाइक समेत दबोच लिया। पूछताछ पर एक युवक ने अपना नाम सुमित उर्फ बिल्लू (निवासी बालूपुर थाना झबरेड़ा) और दूसरे ने अपना नाम सौराज (निवासी मोलना थाना झबरेड़ा) बताया। कोतवाली लाने पर दोनों से सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने सिलसिलेवार उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में बाइक लूट की वारदातों का एक-एक कर खुलासा कर दिया। बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न स्थानाें से 18 बाइकें बरामद की। आरोपियों ने बताया कि गिरोह के तीन बदमाश वारदातों को अंजाम देते थे। इनका एक बदमाश सुमित (निवासी छांछरेकी, थाना गागलहेड़ी, जिला सहारनपुर) चोरी के एक मामले में मुरादाबाद जेल में बंद है। पुलिस ने दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया है। इस दौरान एसएसआई चंद मोहन सिंह, एसआई पवन डिमरी, एसआई नवीन पुरोहित, एसआई हीरा सिंह लिंगवाल, एसआई राजेंद्र सिंह पंवार, देवेंद्र मंमगई, कपिल, आशुतोष तिवारी, अजय, संजय, धीरेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे। सीओ ने बताया कि एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों को पीसीआर पर लेने की तैयारी
कोतवाल अमर चंद शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों को जल्द पीसीआर पर लेकर पूछताछ की जाएगी। आरोपियों से ओर बाइकें बरामद होने की उम्मीद है। जबकि मुरादाबाद जेल में बंद आरोपी को वारंट बी पर लाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें