फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के मामले में जल संस्थान के जेई को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। गांधी वाटिका स्थित पंपिंग स्टेेशन पर लगातार हो रही चोरियों के मामले में जलकल अभियंता जेई से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। जेई को एक सप्ताह में अपना पक्ष रखने को कहा गया है।
विज्ञापन

गांधी वाटिका में जलसंस्थान जेटिंग मशीन खड़ी रहती है। जलसंस्थान की लापरवाही इसी से उजागर हो रही है कि इस मशीन से छह माह में करीब तीन बार से ज्यादा चोरी हो चुकी है। चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि जेटिंग मशीन से एक के बाद एक सामान चोरी किए जा रहे हैं। उधर, जलसंस्थान के अधिकारी इतने लापरवाह है कि बार-बार हो रही चोरियों को संज्ञान भी नहीं ले रही है। हालांकि जलसंस्थान के जेई ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर भी दी है। बावजूद इसके मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। तीन दिन पहले भी जेटिंग मशीन का पाइप और अन्य सामान चोरी हो गया था। इससे पहले दो बार से अधिक जेटिंग मशीन वाली गाड़ी से बैटरी हो चुकी है। अब इस मामले में जलकल अभियंता ने जेई जुनैद गौड़ से जेई से स्पष्टीकरण तलब किया है। जलसंस्थान के जलकल अभियंता राजेश निर्वाल ने बताया कि स्पष्टीकरण में उचित जवाब न मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें