फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेगानी शादी में पकड़े गए ‘थ्री इडियट्स’

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

फिल्म थ्री इडियट्स की तर्ज पर नशे में बेगानी शादी में खाना खाने पहुंचे तीन युवकों को वर-वधू पक्ष ने पकड़ लिया। इस पर तीनों युवक वहां लोगों से उलझने लगे और हंगामा कर दिया। खुद को लोगों से घिरता देख दो युवक मौका पाकर फरार हो गए जबकि एक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। युवक को हवालात में बंद कर पुलिस उसके दोस्तों की तलाश कर रही है।
फिल्म थ्री इडियट्स की कहानी शहर में दोहराई जा रही है। कुछ युवक शहर में होने वाली बेगानी शादियों में बिना बुलाए जाते हैं और खाना खाकर निकल जाते हैं। अक्सर वर-वधू पक्ष के लोग इन्हें पहचान नहीं पाते हैं, जिससे ये युवक बेगानी शादियों में बन ठनकर अच्छे-अच्छे पकवानों का स्वाद चखते हैं। मंगलवार रात भी तीन दोस्त गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक मैरिज हॉल में बेगानी शादी में घुस गए। तीनों नशे की हालत में थे और मैरिज हॉल में खाना खाने लगे। इसके बाद तीनों ने नशे में हंगामा शुरू कर दिया। वर-वधू पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे से उनके बारे में जानकारी ली तो पता चला कि युवक उनमें से किसी के भी न ही रिश्तेदार हैं और न ही परिचित।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर लोगों ने तीनों को पकड़ लिया और उनसे बिना बुलाए शादी में घुसने का कारण पूछा। नशे की हालत में तीनों युवक लोगों से भिड़ गए और हंगामा करने लगे। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ से घिरता देख दो युवक फरार हो गए जबकि एक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उसे कोतवाली ले गई और हवालात में बंद कर दिया। एसएसआई रणजीत तोमर ने बताया कि युवक रामपुर चुंगी के पास का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि उसके दोनों साथियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें