फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर खड़ी वाहन में आग लगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के मर्यादपट्टी बंधवा मोहल्ले में बीती रात घर के बाहर मालवाहक वाहन को शरारती तत्वों ने आग लगा दी। घटना आधी रात के बाद की बताई जा रही है। लोगों ने बताया कि संयोग से जाग हो जाने से आग पर काबू पा लिया गया हलांकि वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन स्वामी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मोहल्ले के अब्दुल हमीद की टाटा एस वाहन रोज की तरह रात में घर के बाहर खड़ी थी। भुक्तभोगी ने बताया कि रात्रि लगभग डेढ़ बजे कुछ लोगों के शोर से उसकी नींद खुल गई। बाहर निकला तो वाहन में आग लगी थी तथा तेज धूंआं उठ रहा था। शोर मचा कर भारी संख्या में लोगों को बुला कर किसी तरह आग पर काबू पा लिया गया। हलांकि वाहन का पिछला टायर, डीजल टैंक तथा बैटरी कंपार्टमेंट जल गया। रात ही सूचना देकर डायल-100 को फोन कर बुला लिया गया जिन्होंने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें