बुग्गावाला(ब्यूरो)। कुड़कावाला गांव के समीप जंगल में संदिग्ध हालात में आग लगने से सैकड़ों बीघा जंगल जल गया। सुचना पर वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया ।
शुक्रवार की देर रात समाजिक वानिकी के जंगल में खानपुर रेंज के कुड़कावाला गांव के समीप जंगल में अचानक भीषण आग लग गयी थी। जंगल में आग लगने से जंगल में घास-फुस के साथ पेड़ पोधे भी जलकर नष्ट हो गए। आग की लपटों को देखकर आसपास से गुजर रहे लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घंटों बाद आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक वन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया तब तक जंगल का काफी हिस्सा जल चूका था। ज्ञात हो कि चार दिन पूर्व मजाहिदपुर सतीवाला गांव से सटे जंगल में भी आग लग गई थी। सामाजिक वानिकी के जंगल में आग लगने का सिलसिला रुकने का नाम ले रहा है। जिससे वनों को नुकसान हो रहा है।