फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ किलो गांजे के साथ तीन युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिरान कलियर। कलियर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दरगाह क्षेत्र से नौ किलो गांजे के साथ तीन युवकों को पकड़कर एनडीपीएस एक्ट में जेल भेजा।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात कलियर पुलिस दरगाह क्षेत्र में बाहर से आने वाले लोगों की चेकिंग कर रही थी। दरगाह अब्दाल शाह क्षेत्र में तीन युवक घूम रहे थे, पुलिस कोे तीनों युवकों पर शक हुआ। पुलिस ने तीनों युवकों के बैग की तलाशी ली तो उनके बैग से नौ किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस तीनों युवकों को पकड़कर थाने ले आई। थाना प्रभारी देवराज शर्मा ने बताया कि तीनों युवक गांजे को कलियर में बेचने की फिराक में थे। पकड़े गए मोहम्मद मुगनी निवासी कासिम विहार लोनी, गाजियाबाद, शौकत अली निवासी ग्राम अतागंज जिला रायबरेली यूपी, इसरार निवासी श्रीराम कॉलोनी, कच्ची खजूरी नई दिल्ली हैं। तीनों युवक गाजियाबाद से कम दामों में गांजा खरीदकर कलियर में महंगे दामों में बेचने के लिए आये थे। युवकों के पास से मिले नौ किलो गांजे की बाजारी कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही हैं। तीनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। टीम में एसआई मोहम्मद आमिर, रणजीत सिंह तोमर, अरुण गैरोला, अजीत तोमर, विपेंद्र रावत, रविन्द्र राणा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें