फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने प्रेमी से मिलकर की थी पत्नी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पिरान कलियर। पुरानी गंगनहर के किनारे अक्तूबर में झाड़ियों में मिले एक युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। युवक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर शव गंगनहर में फेंक दिया था। बुधवार को सहारनपुर पुलिस ने कलियर पहुंचकर पुलिस को इसकी जानकारी दी। सहारनपुर पुलिस इस मामले में दोनों आरोपियों को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

कलियर में पुरानी गंगनहर के किनारे झाड़ियों में 30 अक्तूबर को एक 35 वर्षीय युवक का सड़ा गला शव मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पहचान के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया था, लेकिन इसके बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस ने शव को सुपुर्दे खाक कर दिया था। बुधवार की सुबह सहारनपुर के मंडी थाने के एसएसआई देवेंद्र कुमार कलियर थाने पहुंचे। यहां उन्होंने कलियर पुलिस को बताया कि नसीब पुत्र बुंदू हसन निवासी मुगल माजरा, जिला सहारनपुर 18 अक्तूबर को लापता हो गया था, जिसकी गुमशुदगी दर्ज की गई थी। नसीब के पिता ने बेटे की पत्नी पर हत्या करने का शक जताया था। पुलिस ने उसकी पत्नी महजबी से पूछताछ की तो उसने अपने प्रेमी मोहतरम के साथ मिलकर पति की हत्या करने की बात स्वीकारी थी। साथ ही बताया था कि उन्होंने शव कलियर स्थित पुरानी गंगनहर में फेंका था। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया था। वहीं, एसओ प्रमोद कुमार ने बताया कि सहारनपुर पुलिस व मृतक के परिजन कलियर पहुंचे थे। मृतक के परिजनों ने कपड़ों के आधार पर नसीब की पहचान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें